फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगढ़ में रजिरस्ट्रि कार्यालय संचालित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौगढ़। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय सम्मानित नागरिकों की बैठक सोमवार को दुर्गा मंदिर के पोखरे पर हुई। भाजपा नौगढ़ मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र साहनी की अध्यक्षता में हुई बैठक् में नौगढ़तसहील में रजिस्ट्री कार्यालय संचालित कराने की डीएम से मांग की। लोगों ने एक स्वर से कहा कि तहसील नौगढ़ का प्रशासनिक भवन एवं आवासीय परिसर का निर्माण विकास खंड कार्यालय से लगभग 500 मीटर की दूरी क्षेत्र में ही स्थापित करने की मांग की। ग्राम देव खत में तहसील भवन निर्माण कराए जाने का विरोध करते हुए कहा की सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टिकोण से वहां निर्माण उचित नहीं होगा। बैठक में नंदलाल जायसवाल, पारसनाथ खरवार, सुदर्शन चौहान, भरत कनौजिया, अनिल शर्मा, अमेरिका साहनी, बलदेव यादव, शंकर विश्वकर्मा मौजूद थे।

नौगढ़। आदिवासी वनवासी महासभा की बैठक सोमवार को नौगढ़ में हुई। बैठक में स्वराज अभियान के नेता और मजदूर किसान मंच के प्रभारी अजय राय ने कहा कि तहसील नौगढ़और चकिया में प्रशासन द्वारा वनवासियों के पुश्तैनी जमीन पर हक के लिए प्रत्यावेदन लेने से इंकार करने के कारण वनवासी जमीन से वंचित हो सकते हैं। आदिवासी और आश्रित वनाधिकार कानून के तहत अपनी पुश्तैनी जमीन पर अधिकार से वंचित ना हो इसलिए सभी अस्वीकृत दावों पर प्रशासन को सुनवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कहा कि विधि के अनुसार उनका निस्तारण भी करना चाहिए। सोमवार को बैठक में उप जिला अधिकारी के द्वारा अस्वीकृत दावों को पुन: सुनवाई के लिए सीधे स्वीकार न करने पर रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजा। चेताया कि इस पर अमल नहीं हुआ तो व्यापक जन जागरण अभियान चलाकर 23 फरवरी को लखनऊ में भ्रष्टाचार विरोधी सम्मेलन किया जाएगा। इसमें प्रशांत भूषण भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि चंदौली में प्रशासन वनाधिकार कानून को लागू करने के प्रति गंभीर नहीं है। आदिवासी सम्मान देने तथा चेरो व अन्य जातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने वनाधिकार कानून में आदिवासी का लाभ देने एवं चरों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर आदिवासी अधिकार सम्मेलन 20 दिसंबर को ग्राम नरकटी में होगा। इसके मुख्य वक्ता पूर्व डीआईजी एसआर दारापुरी तथा दिनकर कपूर राज्य कार्यसमिति सदस्य स्वराज अभियान होंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मजदूर किसान मंच के जिला संयोजक राम नारायण राम, जिला सहसंयोजक रामेश्वर प्रसाद, आदिवासी वनवासी महासभा के रहे राम सकल, शेरे अली, मनोज मौजूद थ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें