जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित रोजगार मेले भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर हरियाणा की एसएलवी सिक्योरिटी कंपनी के अधिकारियों ने 544 बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लिया। जिसमें 156 अभ्यर्थियों को सुरक्षा गार्ड की नौकरी के लिए चुना गया और उनको तत्काल नियुक्ति पत्र दिया गया।
जिला मुख्यालय स्थित सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले के मद्देनजर सुबह से ही युवाओं की भीड़ रही। युवक अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, अनुभव प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित हुए और अपना पंजीयन कराया। इसके बाद कंपनी के सहायक रिक्रूटमेंट इंस्पेक्टर राम नरेश राय ने बेरोजगार अभ्यर्थियों की दक्षता का साक्षात्कार में मूल्यांकन किया। इस दौरान सेवायोजन अधिकारी मुकेश कुमार भी मौजूद रहे। रोजगार मेले में कुल 544 बेरोजगार युवकों ने साक्षात्कार दिया, जिसमें 156 युवाओं का चयन हुआ। जिन्हें कंपनी के अधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया। इसे लेकर कार्यालय परिसर मे बेरोजगार अभ्यर्थियों में भारी गहमागहमी रही।