पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने रविवार को काली महाल स्थित कैंप कार्यालय में े संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी का 72 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया। उन्होंने सर्वधर्म सभा व गोष्ठी का आयोजन कर उनकी दीर्घायु की कामना की।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि सोनिया गांधी बलिदान व त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। उनके नेतृत्व मे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार में गरीबों के हित के लिए कई योजनाएं चलाई गईं। इनमें मनरेगा, जननी सुरक्षा योजना, मिड डे मिल, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकार, शिक्षा का अधिकार, जनसूचना का अधिकार सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। कहा कि सत्ता के लोभी लोगों नें उनका विदेशी होने का मुद्दा उठाकर जनता को बरगलाने का प्रयास किया लेकिन जनता ने विरोधियों की बात अनसुनी कर सोनिया जी को स्नेह व अपना समर्थन दिया। वहीं सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी ठुकराकर विपक्षियों का मुंह बंद कर दिया। इस मौके पर शाहिद तौसीफ, नंदगोपाल सिंह, विजय कुमार गुप्ता, सतपाल सिंह, संजय मिश्रा, नेहाल अख्तर बाबू, रमेश सिंह रामा, जितेंद्र खरवार, दशरथ चौहान, मोहन गुप्ता, विनय यादव, गणेश गुप्ता, रोहित गुप्ता उपस्थित थे।