शहाबगंज। केंद्रीय निर्माण निधि योजना के अंतर्गत लेवा-इलिया मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराए जाने के लिए करनौल चौराहे से सेमरा पुलिया तक शनिवार को सड़क की नापी कराई गई। पीडब्ल्यूडी विभाग के अवर अभियंता की उपस्थिति में करनौल चौराहे से लेकर सेमरा नहर पुलिया तक सड़क की पैमाईश हुई। सड़क पर कब्जा करने वालों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया।
नापी के दौरान जेई ने बताया कि उन्होंने बताया कि सड़क के मध्य भाग से 40-40 फीट सड़क के दोनों ओर तक सड़क चौड़ी की जाएगी। अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया।अवर अभियंता ने बताया कि जो अतिक्रमण किए हैं ऐसे लोगों को विभाग के द्वारा एक सप्ताह के अंदर नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस मिलने के 15 दिन के अंदर उन लोगों द्वारा अपने मकान, बाउंड्री आदि को खुद हटा लेना होगा। यदि सड़क से कब्जा नहीं हटाते हैं तो विभाग द्वारा ऐसे लोगों के मकान को मशीन लगाकर हटवाया जाएगा साथ ही हटाने में जो भी खर्च होगा अतिक्रमण किए लोगों से ही वसूल भी किया जाएगा। मार्ग के चौड़ीकरण होने से आमजन को भारी सुविधा मिलेगी। इस दौरान सहायक अभियंता आरपी सिंह, अवर अभियंता केडी खान, आरएन सिंह ,केके सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।