फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसाधारण बेपटरी, डाउन जनसाधारण रद्द, बदले मार्ग से आई पांच ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पटना पीडीडीयू रेल मार्ग पर दानापुर रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की शाम 13257 अप पटना नई दिल्ली जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन की चार बोगिया बेपटरी हो गई। हालांकि इस घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मार्ग अवरूद्ध होने से पटना मड़ुआडीह जनशताब्दी एक्सप्रेस और पटना पीडीडीयू मेमू को निरस्त किया गया। वहीं पांच ट्रेनों को गया के रास्ते चलाया गया।
विज्ञापन

शाम पौने चार बजे जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन दानापुर के प्लेटफार्म संख्या चार से खुली थी। ट्रेन स्टेशन परिसर के सेंट्रल केबिन के पास पहुंची ही थी कि इंजन, जनरेटर के बाद की चार बोगी पटरी से उतर गई। घटना के समय ट्रेन की स्पीड काफी कम थी। जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इससे अप लाइन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पाकर जीएम एलसी त्रिवेदी, डीआरएम दानापुर, आरपीएफ कमांडेंट दलबल के साथ पहुंचे। रेलवे कर्मियों ने बोगी को हटाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि इससे 12393 अप संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस, अप 12309 राजधानी एक्सप्रेस, अप 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस, अप 12401मगध एक्सप्रेस, अप 12317कोलकता अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को गया के रास्ते पीडीडीयू नगर लाया गया। वहीं अप 15126 पटना-मांडुआडीह जनशताब्दी एक्सप्रेस, पटना-दीनदयाल उपाध्याय मेमू ट्रेन का संचालन रद्द कर दिया गया। वहीं दानापुर बेंगलुरू संघमित्रा 20.10 के बजे जगह 00.00 बजे, दानापुर पुणे को 22.55 के जगह सुबह 6 बजे रवाना किया गया। इस घटना के चलते आरा, बक्सर, दिलदारनगर आदि जंक्शन से इन ट्रेनों में सवार होने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि डाउन की तरफ जाने वाली ट्रेनों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें