फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डीएलएड तृतीय समेस्टर की परीक्षा में 127 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान की ओर से डीएलएड की तृतीय समेस्टर वर्ष 2018 से 2025 तक की परीक्षा बृहस्पतिवार को चार केंद्रों पर दो पालियों में हुई। परीक्षा में 127 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में शैक्षिक मूल्याकंन क्रियात्मक शोध व नवाचार विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में समावेशी शिक्षा की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन


डीएलएड तृतीय समेस्टर की परीक्षा को लेकर आदित्यनारायण इंटर कॉलेज चकिया, अशोक इंटर कॉलेज बबुरी, नगर पालिका इंटर कॉलेज पीडीडीयू नगर और महेंद्र टेक्निकल कॉलेज को चंदौली सेंटर बनाया गया है। चौथे दिन सुबह प्रथम पाली में शैक्षिक मूल्याकंन क्रियात्मक शोध व नवाचार विषय की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में पंजीकृत कुल 1951 छात्रों के सापेक्ष 1881 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 70 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में हुई समावेशी शिक्षा की परीक्षा में 1951 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1894 ने परीक्षा दी, 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य विकायल भारती ने बताया कि परीक्षा को लेकर कक्ष निरीक्षक के साथ डायट के पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने को लेकर डायट प्रशासन सख्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें