फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: देव दीपावली पर आयोजन के लिए पदाधिकारियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय मां काली मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा पर प्रतिवर्ष ओम सेवा समिति की ओर से देव दीपावली समारोह एवं भजन संध्या कराने के लिए बृहस्पतिवार को श्री आदित्य नारायण पुस्तकालय में बैठक आयोजित की गई। इसके लिए सदस्यों की सहमति से पदाधिकारी का चयन किया गया, जिसमें प्रबंधक सुजीत जायसवाल, संरक्षक आलोक जायसवाल, विनोद केसरी, लोकनाथ सिंह निक्की, प्रीतम जायसवाल, आशीष मोदनवाल, अध्यक्ष अमरदीप मोदनवाल (सभासद) महामंत्री दीपक चौहान, उपाध्यक्ष मनीष जायसवाल कोषाध्यक्ष अंकित राज,अभिषेक यादव, मंत्री राहुल विश्वकर्मा, जमुना सोनकर, पंकज, बाबूलाल वर्मा, मीडिया प्रभारी शुभम मोदनवाल को जिम्मेदारी दी। संगीतमय भजन संध्या व सामूहिक आरती गायन के साथ एकादश सहस्र दीप प्रज्ज्वलन की व्यवस्था करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विजय जायसवाल, विशाल कश्यप, प्रिंस गुप्ता, प्रभात मौर्य, मनोज चौहान, सत्यम जायसवाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें