फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः गांव में खेलने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, चालक फरार

Thu, 10 Jun 2021 04:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर साहिल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार की शाम तीन बजे के करीब की  है जब साहिल गांव में खेल रहा था। 
विज्ञापन
हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर साहिल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार की शाम तीन बजे के करीब की जब साहिल गांव में खेल रहा था। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। वहीं ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिय़ा।  

विज्ञापन


ग्रामीणों ने उस जेसीबी पर भी कब्जा कर लिया जिससे सड़क के पास खोदाई हो रही थी। बताया जा रहा है कि खोदाई की वजह से ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बच्चे को कुचल दिया। साहिल रामपुर निवासी पप्पू प्रसाद का पुत्र था। वह कक्षा चार का छात्र था। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें