फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुधमक्खियों के हमले में 12 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। स्थानीय कस्बा में बुधवार को मधुमक्खियों के हमले से 12 लोग जख्मी हो गए। घायलों का उपचार पास के निजी चिकित्सालय में कराया गया। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा के अशोक हलवाई के छत के बरामदे में मधुमक्खियों ने छत्ता लगा रखा है। दिन में किसी युवक ने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मार दिया। जिस पर मधुमक्खियां उग्र हो गयी और आसपास में रहने वाले लोगों पर हमला कर दिया। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। इस दौरान अपने मकान के बाहर अंगद हलवाई (32) ग्राइंडर से लोहे के कटाई का काम कर रहा था, उसके ऊपर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे ग्राइंडर उसके हाथ से छूट कर पैर पर लग गया । इसके चलते उसका पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीरहोने पर उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी प्रकार कस्बा निवासी श्यामसुंदर पटवा (58), संजय गुप्ता(38), मोहम्मद सलीम (52) सहित दर्जनों लोग मधुमक्खियों के हमले से बुरी तरह घायल हो गए। जिनका इलाज निजी चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें