फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिजडार गांव के खेत में मिला 12 फुट का मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। क्षेत्र की विजयपुरवा ग्राम पंचायत के बिजडार गांव के खेत में रविवार को सुबह 12 फुट का विशालकाय मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर चंद्रप्रभा बांध में छोड़ दिया।
विज्ञापन

बिजडार गांव के किसान रविवार की सुबह आठ बजे के धान के खेत में निराई कराने पहुंचे तो सिंचाई के लिए बनी नाली में विशाल मगरमच्छ दिखा। ग्राम प्रधान हसमतुल्लाह ने वन विभाग और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद चकिया रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अश्वनी चौबे, डिप्टी रेंजर आनंद दूबे, वन दरोगा सुरेंद्र राव, वाचर रवि, रतन, राहुल के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को जाल और रस्सी के सहारे पकड़ा। इसके बाद टीम ने मगरमच्छ को चंद्रप्रभा बांध में छोड़ दिया। वहीं, विशालकाय मगरमच्छ मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि गांव के पास गुजरे चंद्रावती नाला के जरिये मगरमच्छ खेतों में पहुंचा होगा।

-फोटो 60 : पत्रकारों से बातचीत करती स्व. नफे सिंह राठी की पत्नी शीला राठी, भतीजे कपूर राठी व पर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें