फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जिले में 12 करोड़ से बनेंगे 13 पुल, पांच नए और आठ पुराने शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गुजरात के मोरबी के बाद बिहार में करीब एक दर्जन पुल धराशाई होने के बाद प्रदेश सरकार सचेत हो गई है। शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने जिले के पुल और पुलियों का सर्वे कर 13 पुलों के निर्माण के लिए 12 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की है। इनमें पांच नए और आठ पुराने पुल शामिल हैं। शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


बारिश के दौरान बिहार में कई पुल धराशाई होने के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पीडब्ल्यूडी के सर्वे में पाया गया है कि कई नहरों पर बने पुल-पुलिया की हालत खस्ता है। इन पर आवागमन जारी रहने से कभी भी हादसे हो सकते हैं। कुछ जगह ‘पुल क्षतिग्रस्त है’ का बोर्ड जरूर लगा दिया है लेकिन इनकी मरम्मत नहीं कराई गई। अब पीडब्ल्यूडी ने जर्जर पुलों और पुलियों की सूची के साथ 13 पुलों के निर्माण की कार्ययोजना शासन को भेजी है। अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की मरम्मत और नए पुल बनाने में करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

कार्ययोजना में जिले के गोरारी-सोनबरसा-सिरकोनिया ग्रामसभा में चंद्रप्रभा नदी पर तीन करोड़ 28 लाख से, पांडेयपुर- सिकंदरपुर में 68.75 लाख, कादिराबाद ग्रामसभा में अगहरवीर-बहेरिया नदी के कटशिलवा पर दो करोड़ 24 लाख, ग्रामसभा महुरा में कलाधर सिंह की मशीन के पास 69.91 लाख व सैयदराजा-सकलडीहा मार्ग पर 50 लाख रुपये से नया सेतु बनाना प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन


जिले में जर्जर हो चुके आठ पुलों को ध्वस्त कर नए पुल बनाए जाएंगे। चंदासी-भोगवार मार्ग पर 60.38 लाख, जीटी रोड के हरिशंकरपुर के पास 60.16 लाख, कुचमन रेलवे स्टेशन वाया सदलपुरा मार्ग पर 75 लाख, गंजबसनी-रामपुर मार्ग पर 60.62 लाख, सैदपुर से नैढ़ी मार्ग पर 87.78 लाख, जीटी रोड से डिग्घी मार्ग पर 71.79 लाख, दिघवट- नदरा मार्ग पर 85.21 लाख और बरथरा से फरसंड, मोहनपुर, माटीगांव होते हुए केशवपुर मार्ग पर 86.74 लाख रुपये से नए सेतु का निर्माण कराया जाएगा।

-फोटो 60 : पत्रकारों से बातचीत करती स्व. नफे सिंह राठी की पत्नी शीला राठी, भतीजे कपूर राठी व पर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें