सकलडीहा। कस्बा के प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन पर गुरुवार को सीएम से रोल माडल पुरस्कार प्राप्त राकेश रोशन ने बच्चों में नि:शुल्क पेन और कापी का वितरण किया। इस दौरान उन्होने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक भी किया।
मारूफपुर निवासी राकेश रोशन दिव्यांग होने के बाद भी सामाजिक कार्यो के प्रति लगातार प्रयासरत है। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हे सम्मानित भी किया। गुरूवार को सकलडीहा प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन पर अवकाश के बाद भी बच्चों को बुलाकर उन्हे नि:शुल्क कापी और पेन दिया। सभी बच्चों को तनमन के साथ पठन पाठन के लिये प्रेरित किया। इस दौरान सह समन्वयक जयनारायण यादव, डा. देवेंद्र प्रताप यादव, जेपी रावत, हिमांशु पांडेय, चंद्रधर दीक्षित, मधु पांडेय, शबनम बानो, धर्मेंद्र यादव, अमीत चौरसिया, राकेश गुप्त आदि मौजूद रहे।