सकलडीहा। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को कस्बा स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली तथा 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर मनाने का निर्णय लिया।
बैठक सभा को संबोधित करते हुए जोन कोआर्डिनेटर रामप्रवेश बिंद ने कहा कि बसपा ही दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों का असली हितैषी हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक सत्ता का खुलेआम दुरुपयोग कर रहे है। खाकी वर्दी भी कानून व्यवस्था को संभालने में नाकाम साबित हो रही हैं। अंत में 15 जनवरी को जिला मुख्यालय पर बसपा सुप्रीमों मायावती का जन्म दिवस समारोह मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर रामराज राजभर, प्रेम सिंह, जयप्रकाश चौहान, सीताराम सक्सेना, ओमप्रकाश राजभर आदि मौजूद रहे।