फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगढ़ थाने में आयोजित शिविर में 630 लोगों के आंखों की हुई जांच

विज्ञापन
आंख
विज्ञापन

विज्ञापन
नौगढ़। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पुरातन छात्रों द्वारा स्थापित स्वयं सेवी संगठन की ओर से स्थानीय थाने में आरके नेत्रालय के सहयोग से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन एसपी संतोष सिंह ने किया। शिविर में कुल 630 लोगों के आंखों की जांच की गई। इस दौरान पचास गंभीर मरीजों को आपरेशन के लिए आरके नेत्रालय बुलाया गया।
विज्ञापन

शिविर में एसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नौगढ़ और चकरघट्टा थाना क्षेत्र के गांवों में संसाधनों का अभाव है। गरीबों में इतनी सामर्थ्य नहीं है कि अपने सेहत का परीक्षण करा सके। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा आरके नेत्रालय वाराणसी द्वारा नेत्र परीक्षण शिविर में निशुल्क चश्मा और दवा का वितरण किया गया। इलाज और गंभीर रोग का इलाज किया जाएगा। हमारी कोशिश है कि इस तरह के आयोजन गांवों में होते रहे। शिविर की अध्यक्षता कर रहे आरके नेतत्रालय के निदेशक आरके ओझा ने कहा कि चिकित्सक और मरीज के बीच विश्वास खत्म हो रहा है। विश्वास को बढ़ाने की आवश्यकता है। कहा कि आरके नेत्रालय अभाव ग्रस्त लोग और समाज के अंतिम व्यक्ति की आंखों की रोशनी देना लक्ष्य है। कहा कि संस्था द्वारा अब तक छह हजार लोगों को निशुल्क चश्मा आदि वितरित किया गया है। कहा कि हम आंखों का परीक्षण कर देने भर से जिम्मेदारी खत्म नहीं समझते। मरीजों के आपरेशन और दवा के बाद आराम मिला कि नहीं इसका परीक्षण भी करते हैं। इस मौके पर मंगला पाठक ने चुपके-चुपके रात दिन आंसू बहाना याद है, हमको आज तक आशिकी का जमाना याद है सुनाकर भाव विभोर कर दिया। इस दौरान शिविर में 630 लोगों को परीक्षण हुआ। इस अवसर पर बीएसए संतोष सिंह, एडिशनल एसपी नक्सल वीरेन्द्र यादव, सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट मुहम्मद शहनवाज, थानाध्यक्ष नौगढ़ किशोर कुमार चौबे, अधिवक्ता केएन मौर्य, बलिराम सिंह, पीएन सिंह, सत्यनरायन, जसवंत सिंह यादव, ओमकारनाथ मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन एसडीएम छेदी लाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें