फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कच्चा मकान गिरा, बकरी मरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलिया(ब्यूूरो)। कस्बा के विक्रम वनवासी का कच्चा मकान बुधवार को हुई तेज बारिश के कारण भरभरा कर गिर गया। जिससे उसके चपेट में आने से एक बकरी मर गई। मकान गिरने से उसमें रखा गृहस्थी के सामान सहित खाद्यान्न नष्ट हो गया। जिससें पीड़ित परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी विक्रम वनवासी दैनिक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार की सुबह हुई तेज बारिश के कारण विक्रम वनवासी का कच्चा मकान जमीदोज हो गया। संयोग अच्छा रहा कि उस वक्त मकान के अंदर कोई नहीं रहा। किन्तु दुर्भाग्य वश मकान की चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई। जबकि मकान में दबने से उसका गृहस्थी का सारा सामन और खाद्यान्न नष्ट हो गया है। ग्राम प्रधान इंदु देवी ने जिला प्रशासन का घ्यान आकृष्ट कराते हुए पीड़ित को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें