फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तितली’ का असर पहुंचा पूर्वांचल में, छाए बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। देश के पूर्वोत्तर राज्य से उठा ‘तितली’ चक्रवाती तूफान उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट को पार कर पूर्वांचल तक पहुंच गया है। इसका असर गुरुवार की शाम से ही दिखने लगा था। शुक्रवार की सुबह नगर सहित जिले में दिनभर बादल छाए रहे। सुबह कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानी के अनुसार शनिवार से मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। आशंका जताई है कि तूफान उसी गति से आगे बढ़ा तो चंदौली सहित पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन

बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार तूफान पूरी क्षमता से चंदौली सहित आसपास के जिलों में पहुंच गया तो काफी नुकसान कर सकता है। लेकिन इसकी संभावना कम है। तूफान अब कमजोर पड़ने लगा है। उम्मीद है कि शनिवार से मौसम सामान्य हो जाएगा। इससे सुबह शाम हल्की ठंडी का भी अहसास होने लगेगा। वहीं, इधर बीएचयू के कृषि विज्ञानी प्रो. आरपी सिंह के अनुसार तूफान से हल्की बारिश हुई तो खेती के लिए फायदेमंद होगी। धान की फसल में बाली आने का समय है, ऐसे में बारिश हुई तो किसानों को फायदा होगा। साथ ही रबी की फसल के लिए खेत तैयार करने और तिलहन एवं सब्जी की खेती करने में सहूलियत होगी। उन्होंने आशंका जताई कि बारिश के साथ तेज हवा चली तो यह खेती के लिए नुकसान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें