फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल का निर्माण शुरू, आवागमन होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर (चंदौली)। लंबे इंतजार के बाद नगवा-चोचकपुर गंगा घाट पर पीपे के पुल का निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू कर दिया गया। पुल के बन जाने से चंदौली व गाजीपुर जनपद के लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। साथ ही लंबी दूरी तय करने से लोगों को राहत मिलेगी और कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। पुल का निर्माण शुरू होते ही क्षेत्रीय लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुल का निर्माण न होने से दोनों जिले के लोगों में नाराजगी व्याप्त थी। धानापुर में क्षेत्रीय लोग पुल निर्माण के लिए लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसके लिए ग्रामीणों ने धरना और विरोध प्रदर्शन भी किया था। क्षेत्रीय लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए इस मामले को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय व सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शासन स्तर से पुल निर्माण की पहल की थी। इसके बाद पुल का कार्य शुरू किया गया। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि पुल निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। 20 अक्तूबर तक इसे चालू कर दिया जाएगा। पुल बन जाने से गाजीपुर और चंदौली आने जाने वाले करीब तीन से चार हजार लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें