फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 किलो गांजा, चार मोबाइल और तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों में 11 किलो गांजा, चोरी की चार मोबाइल, दो तमंचा और कारतूस बरामद किया। बलुआ और नौगढ़ पुलिस को सफलता मिली है। इस दौरान तीन आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।
विज्ञापन

नौगढ़ पुलिस रविवार की शाम क्षेत्र में पैदल गश्त कर रही थी। शाम साढ़े पांच बजे औरवाटाड़ बंधा के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। उसे पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 8.17 किलो गांजा, 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।
सीओ रघुराज ने बताया कि गिरफ्तार बबुंदर निवासी कम्हरिया थाना चैनपुर भभुआ बिहार से गांजा लाकर क्षेत्र में बेचता रहा है।
इसी तरह बलुआ पुलिस ने सोमवार की रात सात बजे चकरा मोड़ के पास से बाइक सवार दो व्यक्तियों को पकड़ कर तलाशी ली तो उनके पास से तीन किलो गांजा, चोरी की चार मोबाइल, 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बिहारी राम और आकाश निषाद निवासी पूरा गनेश के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, एसआई सतीश प्रकाश कांस्टेबल अजय कुमार सिंह और सुजीत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें