शहाबगंज। क्षेत्र के बडौरा गांव में लगातार बारिश और जलनिकासी न होने से किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। गांव के करीब 10 बीघा धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। खेतों में कई दिनों से पानी जमा होने के कारण फसल सड़ने की कगार पर पहुंच गई है।
गांव निवासी गिरधारी गुप्ता, कृपाशंकर गुप्ता, शिवपूजन, नथुनी ने बताया कि बारिश रुकने के बाद भी खेतों का पानी नहीं उतर रहा है। निकासी मार्ग अवरूद्ध होने से पानी का बहाव रुक गया है। जिससे फसल खराब हो सकती है। इस संबंध में क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव शंकर गुप्ता ने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।