फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चौबीस घंटे बाद बरामद हुआ डूबे बालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में चंद्रप्रभा नदी में डूबे बच्चे का शव 24 घंटे बाद सोमवार की सुबह लगभग 100 मीटर दूर मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर गांव निवासी सुनील कुमार पांडेय का पुत्र ऋषि (12) रविवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ गांव के पास चंद्रप्रभा नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश की लेकिन पता नहीं चला। सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खोजबीन के बाद घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर ऋषि का शव मिला। मासूम ऋषि मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां शकुंतला अपने लाड़ले का चेहरा देखते ही बेसुध होकर गिर पड़ीं,। इस संबंध में बबुरी थानाध्यक्ष विभूति नरायन राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें