फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमकीन व्यवसायी से 1.35 लाख रुपये की लूट, कुछ ही घंटे में लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। स्थानीय थाना के महुंजी गांव के समीप शनिवार की रात बुलेट सवार बदमाशों ने नमकीन व्यवसायी के पिकअप को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद चालक को धमका कर सीट के नीचे बोरे में छिपा कर रखे गए 1.35 लाख रुपये लूट लिए। व्यवसायी ने शोर मचाते हुए पुलिस को सूचित किया। लूट की सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस ने कुछ ही घंटे में वीरासराय गांव के नट बस्ती के पास से बुलेट सवार बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों के पास से लूटे गए रुपये, तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

वाराणसी के पांडेयपुर लालपुर मोहल्ला निवासी व्यापारी कमलेश कुमार गुप्ता जमानियां गाजीपुर में नमकीन की आपूर्ति कर शनिवार की रात मैजिक वाहन से वाराणसी लौट रहा था। महुंजी गांव के पास दो बदमाशों ने बाइक सड़क पर खड़ाकर मैजिक रोक दिया। इसके बाद तमंचे से आतंकित कर एक बोरे में रखे 1.35 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। लूट के शिकार व्यापारी से पूछताछ के बाद पता चला कि बदमाश वीरासराय गांव की तरफ भागे हैं। इस पर पुलिस ने सूचना तंत्र व सर्विलांस टीम को सक्रिय कर दिया। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगा दी गईं। इस दौरान वीरासराय के पास बुलेट सवार बदमाश मिल गए। बदमाशों की पहचान धीना थाना के कुसहा गांव निवासी अभय कुमार सिंह और बहोरा चंदेल निवासी राजीव रंजन सिंह के रूप में हुई है। तलाशी में लूटे गए रुपये बरामद, एक तमंचा, दो कारतूस और बुलेट बाइक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे व्यापारी की रेकी कर रहे थे। शनिवार की रात हम रास्ते में व्यापारी का इंतजार कर रहे थे। नजदीक पहुंचते ही रुपये लूट लिए। थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी टीम में एसआई मधुसूदन राय, सुग्रीव प्रसाद गुप्ता, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव, हृदय नारायण, कांस्टेबल गोरखनाथ यादव, राजेश यादव, कुलभूषण सरोज और शशांक यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें