फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : कक्षा 4, 5, 7 और 8 के लिए एनसीईआरटी की नई किताबें, जानें क्या रहेगा बदलाव

Fri, 14 Mar 2025 12:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

एनसीईआरटी ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 4, 5, 7 और 8 के लिए नई पाठ्य पुस्तकों की घोषणा की है। अब बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। 
विज्ञापन
NCERT - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 4, 5, 7 और 8 के लिए नई पाठ्य पुस्तकों की घोषणा की है। इन पुस्तकों का उद्देश्य नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा में सुधार और समानता लाना है।
विज्ञापन

एनसीईआरटी ने न्यू सेशन में आने वाली नई किताबों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बाल वाटिका के साथ-साथ क्लास 1, 2, 3 और 6 की नई किताबें पिछले सेशन में ही आ चुकी हैं। सेशन 2025-26 में चार और क्लासेज की नई किताबें तैयार की गई हैं। 
खास बात यह है कि पायरेसी की समस्या से निपटने के लिए एनसीईआरटी ने तय किया है कि सॉफ्ट कॉपी से पहले ही प्रिंटेड किताबें जारी हो जाएंगी। जिससे कोई इनकी नकल न कर सके।
 

नई किताबें लागू करने से पहले कराना होगा ब्रिज कोर्स
सीबीएसई की ओर से कहा गया है कि कक्षा 5, 7 और 8 की नई किताबें लागू करने से पहले एक अप्रैल से ब्रिज कोर्स जरूर करवाया जाए, जिससे पुराने करिकुलम से नए करिकुलम की पढ़ाई में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। स्कूल टाइमटेबल इस तरह से तैयार हो कि आर्ट्स, फिजिकल एजुकेशन, वोकेशनल एजुकेशन जैसे विषयों को दूसरे विषयों के साथ जोड़ा जाए।
 

5वीं और छठी कक्षा के लिए 30 दिनों का ब्रिज कोर्स होगा। 8वीं के लिए 45 दिनों का कोर्स होगा। नई किताबों में कंटेंट कम किया गया है, एक्टिविटीज बढ़ाई गई हैं। किताबों में प्रेजेंटेशन इस तरह का है कि छात्र आसानी से विषय को समझ सकें। खेल-खेल में बच्चों को सिखाने पर जोर दिया गया है। जॉयफुल लर्निंग पर फोकस किया गया है।
 
विज्ञापन

ये बोले सहोदय सचिव
नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद सीबीएसई के स्तर पर कई बदलाव किए जा रहे हैं, जो छात्र हित में है। इन किताबों से छात्रों को लाभ मिलेगा। - सहोदय सचिव राहुल केसरवानी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें