फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मन कंपनी बीएमडब्ल्यू के खिलाफ जिला उपभोक्ता फोरम में मुकदमा दर्ज, जानिए मामला

Thu, 25 Oct 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
court
विज्ञापन
मोटर कंपनी बीएमडब्लू के खिलाफ जिला उपभोक्ता फोरम में मुकदमा दाखिल किया गया है। फोरम ने कंपनी के निदेशक को नोटिस जारी किया है। यह आदेश फोरम के अध्यक्ष सुखलाल और सदस्य सुमन पांडेय ने वादी के अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी को सुनकर दिया है।
विज्ञापन


करछना के लोहंदी खाई के रहने वाले दिनेश कुमार शुक्ल ने गुड़गांव हरियाणा स्थित बीएमडब्लू मोटर कंपनी के निदेशक के खिलाफ जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत परिवाद दाखिल किया है। वादी का कहना है कि उसने 31 अगस्त 2018 को तीन लाख 45 हजार रुपये का भुगतान कर कंपनी के डीलर लुटियन्स मोटर्स नई दिल्ली से एक बाइक खरीदा था। 
14 सितंबर को बाइक में तकनीकी खराबी आ गई और प्रयास करने के बाद भी ठीक नहीं हो सकी। बाइक में आई खराबी की शिकायत कंपनी से भी किया लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया और न ही वापस ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने सेवा प्रदान न करके उसके साथ छल किया है। फोरम ने वादी की शिकायत पर सुनवाई के बाद कंपनी के निदेशक को पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें