फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलगर्ल्स जिस्म बेचती थीं, सिपाही अपना ईमान

Tue, 28 May 2013 12:17 PM IST
मुरादाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलगर्ल्स से दोस्ती निभाने में यूपी पुलिस के कई सिपाही भी पीछे नहीं थे। अमीर ग्राहकों के नाम, पते लेकर वह उनसे वसूली कर रहे थे।
विज्ञापन


शनिवार रात छापे के दौरान पुलिस के हाथ लगी कालगर्ल्स की डायरी में इन सिपाहियों के नाम हैं और अब अधिकारी उन पर कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।

शहर में देह व्यापार का धंधा बिना पुलिस के संरक्षण के मुमकिन नहीं है। कयास लगाए जा रहे थे कि पुलिस के कई दरोगा और सिपाही इस धंधे से कमाई कर रहे हैं।

शनिवार रात जब आदर्श कालोनी, फकीरपुरा और कोतवाली क्षेत्रों में छापेमारी की गई तो यह बात सही साबित हुई।

कालगर्ल्स के पास मिले मोबाइल की काल डिटेल और डायरी में लिखे नामों की पड़ताल की तो अधिकारी दंग रह गए।

सूत्रों की मानें तो ग्राहक बनकर आने वाले अमीरजादों की वीडियो बनाकर न केवल कालगर्ल्स बल्कि बाद में सिपाही भी वसूली कर रहे थे।

फोन करके कालगर्ल अपनी लोकेशन सिपाहियों को बता देती थीं। इसके बाद सिपाही संबंधित होटल या आवास के बाहर खड़े हो जाते थे।

ग्राहक के बाहर आने के बाद उनसे जबरन वसूली की जाती थी। एसएसपी नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि सभी सिपाहियों पर कार्रवाई होगी।

ग्राहकों की लिस्ट में कई अधिकारी भी

ग्राहकों की लिस्ट में कई विभागों के अधिकारी भी शामिल हैं। सफेदपोश नेताओं के भी नाम हैं, जो अक्सर या तो खुद कालगर्ल्स के आवास पर जाते थे या फिर उन्हें होटलों में बुलाया करते थे।
विज्ञापन


एक अधिकारी तो बाहर से जब भी आते, कालगर्ल उपलब्ध हो जाती थी। एसएसपी ने बताया कि अधिकारियों और नेताओं के करीब 20 नाम डायरी में मिले हैं। इनके नंबर भी लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें