फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्लीन' राजा और बुखारी के दामाद बनेंगे अखिलेश के मंत्री!

Wed, 17 Jul 2013 06:13 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में आगे किस तरह का राज होने वाला है, इसके संकेत मिलने लगे हैं।
विज्ञापन


खबर मिल रही है कि अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में फेरबदल की लिस्ट तैयार हो चुकी है और सब कुछ ठीक रहा तो राजा भैया की ताजपोशी हो सकती है।

कुंडा कांड में राजा भैया को पिछले दिनों मिली क्लीन चिट के बाद से ही सपा के सुर बदल गए थे और क्षत्रिय लॉबी का भी काफी दबाव बढ़ गया था।

इसके अलावा, जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सैयद अब्दुल्ला बुखारी के दामाद उमर खान को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है।

हमने बताया था: अखिलेश से मिलने पहुंचे मुलायम, होगा बड़ा फेरबदल

गौरतलब है कि बुखारी ने पिछले चुनाव में सपा के समर्थन की अपील तो जरूर की थी, लेकिन अपने कुछ करीबियों को मंत्री न बनाए जाने के बाद से वे मुलायम से नाराज चल रहे थे।

मुलायम ने इस दौरान बुखारी से दो गुप्त मुलाकातें भी कीं थी। अब अगर उमर मंत्री बनते हैं, तो यह साफ हो जाएगा कि मौलाना बुखारी ने समर्थन की कीमत वसूल ली है।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल में हाजी रियाज को प्रमोशन देने की चर्चा है, तो शिवाकांत ओझा को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, उमर खान, शाकिर अली, नारद राय और नरेश उत्तम अखिलेश के मंत्रिमंडल में नए चेहरे हो सकते हैं। मनोज पांडे को भी स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है।

खबर यह भी है कि माइनिंग मिनिस्टर गायत्री प्रजापति को प्रमोट किया जा सकता है। हालांकि पेंच सिर्फ यह है कि मंत्रिमंडल में कैबिनेट की सिर्फ दो कुर्सियां खाली हैं। देखना होगा कि इन पर काबिज कौन हो पाता है।
विज्ञापन


अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक, मंत्रिमंडल से कुछ लोगों का सफाया भी किया जा रहा है। हालांकि, वे लोग कौन होंगे, इस पर जद्दोजहद जारी है। उम्मीद है गुरुवार सुबह मंत्रिमंडर विस्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें