फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में संविदा पर सफाईकर्मियों की होंगी बंपर भर्ती

Sun, 19 May 2013 01:20 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी निकायों में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए प्रदेश में 35 हजार सफाईकर्मी संविदा पर भर्ती किए जाएंगे। ठेका प्रथा के सफाईकर्मियों के वेतन बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


रामपुर की तरह नगर निगम की गूलर रोड पोखर पर हुए अवैध कब्जे हटने चाहिए। प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने शनिवार को लाल डिग्गी रोड स्थित डॉ. रजिया हुसैन के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कहा।

नगर निगम की गूलर रोड पोखर की 29 बीघा 16 विस्वा जमीन पर अवैध कब्जों के सवाल पर उन्होंने कहा कि रामपुर में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे ध्वस्त करा दिए गए हैं, ठीक उसी तरह यह कब्जे भी हटने चाहिए।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। विकास मंत्री ने कहा कि मामला हाईकोर्ट पहुंचने पर कोर्ट का जो निर्णय होगा, उस पर अमल कराया जाएगा।

नगर निगम में ठेका प्रथा के सफाईकर्मियों के वेतन बढ़ाने की मांग के संबंध में मंत्री का कहना था कि वेतन बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। शहरी निकायों से संविदा पर सफाईकर्मियों को छोड़कर बाकी को हटा दिया है।

संविदा पर एक लाख सफाई कर्मी रखने की घोषणा की थी, पूर्व में 65 हजार सफाईकर्मी रखे जा चुके हैं, अब 35 हजार सफाईकर्मी और रखे जाएंगे। यहां पर नगर विकास मंत्री से मिलने जिलाधिकारी राजीव रौतेला भी पहुंचे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें