खुर्जा। तहसील रोड पर शुक्रवार शाम को रोडवेज बस ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, इसमें युवक की मौत हो गई। मामले में युवक के परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।
क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर भाल निवासी 32 वर्षीय राहुल शुक्रवार शाम साइकिल पर सवार होकर खुर्जा से अपने घर लौट रहा था। जब वह जीटी रोड पर तहसील के निकट पहुंचा, तो इसी दौरान उसे सोबराब गेट डिपो की रोडवेज बस में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां देर रात को गंभीर हालत को देखते हुए उसको हायर सेंटर रेफर किया गया, ऐसे में परिजन राहुल को दिल्ली एम्स के लिए ले जाने लगे। रास्ते में राहुल ने दम तोड़ दिया।
कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।