सिकंदराबाद। तहसील क्षेत्र के गांव सिरोधन निवासी यथार्थ यादव पुत्र संजय यादव की टीम ने लॉन टेनिस में तीन दिवसीय जनपद स्तरीय खेलकूद में दबदबा कायम रखा। प्रतियोगिता में उनकी टीम अव्वल रही।
संजय यादव ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में फरीदाबाद में चल रही तीन दिवसीय जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल की ओर से यथार्थ यादव की टीम लॉन टेनिस के फाइनल में डीपीएस स्कूल की टीम से भिड़ी। कड़े मुकाबले में यथार्थ की टीम ने डीपीएस स्कूल की टीम को हरा दिया। अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनकी टीम यमुनानगर में 21 सितंबर से होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। यथार्थ यादव की जीत से उनके परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।