परमानंद इंटर कॉलेज में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र । संवाद
खुर्जा जंक्शन। भाईपुर गांव स्थित क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में परमानंद इंटर कॉलेज के यश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रिफाहे आम इंटर कॉलेज के समीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्रों का चयन जिला स्तर के लिए हो गया है। अलग-अलग स्कूल के लगभग 50 छात्रों ने प्रति किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक डॉ. दिनेश अग्रवाल ने किया। वहीं प्रतियोगिता के दौरान मौजूद रहे जेएएस इंटर कॉलेज के अजय राय, एसएमजेईसी इंटर कॉलेज के रोहित कुमार, एएसके रिफाहे आम इंटर कॉलेज के संजय सिंह और कुश्ती कोच सपना चौधरी को भी सम्मानित किया गया।
खुर्जा के एएसके रिफाहे आम इंटर कॉलेज के खेल प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-19 के समीर व मोहम्मद कैफ और अंडर-17 में रिहान, अमीर, हम्जा, तैयब व आदिल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद स्तर पर अपना स्थान पक्का किया।
जनपद स्तरीय प्रतियोगिता 14 अगस्त को जहांगीराबाद में होगी। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. आईएम खान, प्रधानाचार्य डॉ. हुमायूं मसूद एवं एफएम खान, नजर खान, इंद्रभान यादव ने छात्रों को अग्रिम प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।