फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: यमुनापुरम स्टेडियम ने जीती जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
यमुनापुरम सटेडियम में हॉकी प्रतियोगिता खेलते प्रतिभागी। स्त्रोत - खेल विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर। यमुनापुरम स्टेडियम में शनिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी पर जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें यमुनापुरम स्टेडियम की टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज की टीम को हराकर ट्रॉफी जीती। विजेता एवं उपविजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित बालक वर्ग की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का जिला अर्थ एवं सांख्यिकीय अधिकारी जोगेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर किया। साथ ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कहा कि प्रतियोगिता के समय-समय पर आयोजित होने और उसमें प्रतिभाग करने से प्रदर्शन में निखार आता हैं। इस दौरान नूत्रपाल सिंह, पूजा, परमजीत, योगेंद्र सिंह, कौशल चंद, विजय वर्मा, देवेश, दिनेश चंद आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में आठ टीमों ने किया प्रतिभाग
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में क्लब एवं स्कूलों की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मुकाबला डीएवी इंटर कॉलेज और उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपाला की टीम के बीच हुआ। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपाला की टीम विजेता रही। दूसरे मैच में उच्च प्राथमिक विद्यालय दोहली की टीम ने डीएचए की टीम को पराजित किया।
विज्ञापन

तीसरे मैच में राजकीय इंटर कॉलेज की टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दोहली की टीम को और चौथे मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम यमुनापुरम की टीम ने यंगस्टर हॉकी क्लब की टीम को पराजित किया। बताया कि फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम यमुनापुरम और राजकीय इंटर कॉलेज की टीम के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम यमुनापुरम ने राजकीय इंटर कॉलेज की टीम को हरा प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें