फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: झोलाछाप के इंजेक्शन से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। नगर के मोहल्ला पीरखां में बृहस्पतिवार को महिला ने खांसी-जुकाम होने पर झोलाछाप से इलाज कराया। झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। आरोपी झोलाछाप शटर गिराकर भाग निकला।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बरमदपुर निवासी बिजेंद्र सिंह की 52 वर्षीय पत्नी सुनीता जुकाम व खांसी से पीड़ित चल रही थीं। बृहस्पतिवार को पति बिजेंद्र के साथ मोहल्ला पीरखां में एक मीनार वाली मस्जिद के आगे एक झोलाछाप की दुकान पर उपचार कराने पहुंचीं। बिजेंद्र ने बताया कि चिकित्सक ने बिना जांच के पत्नी को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद पत्नी की हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग आने लगे। झोलाछाप ने हालत गंभीर बता कहीं और ले जाने को कहा। इसी दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया। परिजन महिला के शव को दुकान के आगे रखकर बैठ गए। मौके पर अन्य ग्रामीण भी पहुंचने पर झोलाछाप दुकान का शटर गिराकर भाग निकला।
उधर, घटना की सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पति बिजेंद्र ने आरोपी झोलाछाप को नामजद करते हुए घटना की तहरीर दी है। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप ने बिना जांच के गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिससे महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन


महिला की मौत की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। क्लीनिक संचालक विभाग में पंजीकृत है या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है। लोगों से अपील है कि पंजीकृत चिकित्सक से ही उपचार कराएं। - डॉ. पवन मावी, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें