फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट बाइक की सवारी पड़ी भारी

Sat, 09 Apr 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
चचेरे भाई के शव ले जा रही कार के साथ-साथ बाइक पर गांव जा रहे दो सगे भाइयों की बिलसूरी गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद डिवाइडर से टकराई थी।
विज्ञापन


  डिबाई थाना क्षेत्र के गांव भमरौआ निवासी सगे भाई अमित(20) और यतेंद्र (22) वर्तमान में गाजियाबाद में लालकुआं स्थित  एसोमैक्स फैक्ट्री में मैकेनिकल विभाग में नौकरी करते थे।

बृहस्पतिवार रात उनके चचेरे भाई रिंकू(20) पुत्र सोरेन सिंह की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अंतिम संस्कार के लिए गाजियाबाद से गांव भमरौआ के लिए चले थे।
विज्ञापन


अमित और यतेंद्र बाइक पर थे जबकि परिजन रिंकू के शव को कार में रखकर गांव जा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे गांव बिलसूरी के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे बेकाबू होकर उनकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें