फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को चारपाई से बांधकर पीटा: पत्नी ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, पति ने छह साथियों के साथ मिलकर कर दी पिटाई

Sun, 29 Aug 2021 08:24 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अहमदगढ़

सार

सोशल मीडिया पर शनिवार को एक महिला के साथ कुछ लोगों के द्वारा मारपीट करने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी महिला को चारपाई पर बांधकर पीटते हुए खेत की ओर ले जाते हुए भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव असरौली निवासी महिला के साथ मारपीट करने और चारपाई से बांधकर ले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला ने पति समेत कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला मानसिक रूप से दिव्यांग है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शनिवार को एक महिला के साथ कुछ लोगों के द्वारा मारपीट करने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी महिला को चारपाई पर बांधकर पीटते हुए खेत की ओर ले जाते हुए भी नजर आ रहे हैं। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव असरौली निवासी ललिता देवी ने थाने में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है और आए दिन शराब के नशे में पीड़िता के साथ गाली गलौज के बाद मारपीट करता है। 

आरोप है कि गत 21 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे उसका पति और उसके छह अन्य साथी घर पर आए और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। शराब पीने का विरोध करते हुए पीड़िता ने रुपये देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी मामले को लेकर पति आदि लोगों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। साथ ही आरोपियों ने उसको चारपाई पर लिटा कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे चारपाई समेत उठाकर खेत की ओर भी ले गए। 
विज्ञापन


इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने उक्त प्रकरण की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें