फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गेहूं की फसल और भूसे में लगी आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। हिसारा गांव में शुक्रवार दोपहर अचानक गेहूं की फसल और भूसे में आग लग गई। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया लेकिन, तब तक फसल जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन



हिसारा गांव निवासी प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्होंने पांच बीघा खेत की गेहूं की फसल काटकर एक जगह रखा थी। पास में किसान विष्णु की फसल का भूसा भी इकट्ठा था। शुक्रवार दोपहर अचानक खेत में आग लग गई। आग तेजी से फसल में भी फैल गई, तभी ग्रामीणों ने बचाव के लिए शोर मचाया। सूचना पर दमकल की टीम भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल की टीम ने 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया। मगर, तब सारी फसल जलकर राख हो गई थी। पीड़ित किसान का कहना है कि उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। पीड़ित किसानों ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें