फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 29 तक बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से 29 तक बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन

बुलंदशहर। बार-बार बदल रही मौसम की रंगत के बीच एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक रविवार से लेकर 29 जून तक जिले में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो फिर गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी।
जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 37 फीसदी और हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। पिछले कुछ दिनों से मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। पिछले दिनों बादल छाए और बारिश भी हुई, लेकिन इससे ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। इस बार प्री-मानसून की बारिश भी नहीं हुई और अभी तक अच्छी बारिश न होने के कारण गर्मी बरकरार है। साथ ही किसान सबसे ज्यादा चिंतित हैं। उनका कहना है कि इस बार अभी तक बारिश न होने के चिंता इस बात की बनी है कि धान की फसल कैसे होगी। इस समय धान की फसल की तैयारी चल रही है और बारिश की भी सबसे ज्यादा जरूरत महसूस की जा रही है। यदि अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान के साथ दूसरी फसलों की सिंचाई करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल ने बताया कि अब एक बार फिर मौसम में बदलाव होने वाला है। रविवार से 29 जून तक जिले में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। इस समय अच्छी बारिश की जरूरत है, लेकिन अभी ऐसा संभव होता नहीं दिख रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान कम होकर 37 और न्यूनतम 26 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें