फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 डिग्री तापमान के बीच छाए हल्के बाद, भीषण गर्मी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
44 डिग्री तापमान के बीच छाए हल्के बाद, भीषण गर्मी बरकरार
विज्ञापन

बुलंदशहर। पिछले काफी दिनों से भीषण गर्मी बरकरार है। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सुबह से गर्मी अपना रंग दिखा रही है। रविवार को हल्के बादल छाए रहे लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 16 फीसदी और हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही। सुबह दस बजे के बाद से ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। तेज धूप के कारण लोग सिर व चेहरे पर कपड़ा बांधकर बाहर निकलते नजर आए। दोपहर के समय तो गर्म हवाओं के थपेड़ों ने हाल-बेहाल कर दिया। दोपहर के समय शहर के बाजार और मार्ग सुनसान नजर आए। इक्का-दुक्का वाहन ही चलते दिखाई दिए। लोग केवल जरूरत कार्य के लिए ही घरों से बाहर निकले। शाम साढे़ पांच बजे के बाद लोगों को राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद ने बताया कि माह माह के शुरू होने के साथ ही तापमान बढ़ रहा है। अभी अगले कुछ दिनों तक इस तरह से मौसम रहने की संभावना है। इस मौसम में सब्जियों व हरे चारे की फसल प्रभावित हो रही है। किसान फसल को बचाने के लिए पानी देते रहें, ताकि नमी बनी रही। रविवार और सोमवार को हल्के बादल भी छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं बन रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें