फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि का वार, पारा 41 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
रवि का वार, पारा 41 के पार
विज्ञापन

बुलंदशहर। मौसम ने एक बार फिर रंगत बदल ली है। रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐसे में भीषण गर्मी में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री और बढ़कर 43 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने से गर्मी में इजाफा होगा।
विज्ञापन

एक बार फिर बदले मौसम के बीच रविवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता कम होकर नौ फीसदी दर्ज की गई और हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि एक बार फिर गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो जाएगी। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में गर्मी और बढ़ेगी, जिसे झेल पाना मुश्किल होगा। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन का तापमान
दिनांक - अधिकतर और न्यूनतम तापमान
13 अप्रैल - 41 - 25 डिग्री
14. अप्रैल - 40 - 23 डिग्री
15 अप्रैल - 40 - 22 डिग्री
16 अप्रैल - 39 - 23 डिग्री
17 अप्रैल - 41 - 24 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें