फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एक फुट बढ़ा गंगा का जलस्तर, घाट व आरती स्थल से सटकर बह रहा पानी

विज्ञापन
नरौरा बैराज पर बढ़ा गंगा का जलस्तर।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनूपशहर/नरौरा/अहार। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी एक बार फिर उफान पर है। पिछले 24 घंटे में 41,388 क्यूसेक जलस्तर बढ़ गया है। अनूपशहर में एक फुट जलस्तर बढ़ने से आरती स्थल और घाटों तक पानी पहुंच गया है। नरौरा बैराज पर भी जलस्तर में इजाफा होने पर आगे निकालने के साथ सजगता बरती जा रही है।
इस बार कई बार गंगा का जलस्तर बढ़ चुका है। ऐसे में जलस्तर से गंगा किनारे हजारों बीघा खेतों में पानी भर गया। पानी गांव के रास्तों तक पहुंच गया था। इसके कम होने पर किसानों ने राहत की सांस ली थी। वहीं, अब लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर फिर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से अहार में अवंति देवी घाट पर पानी पहुंच गया। अनूपशहर में बढ़े गंगा के जलस्तर के चलते सभी घाट और आरती स्थल तक पहुंच गया। अधिकारियों का कहना है कि बढ़े हुए जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही बाढ़ चौकियों और अन्य अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर नरौरा बैराज पर पिछले 24 घंटे में 41,388 क्यूसेक की वृद्धि दर्ज की गई है। बैराज पर जलस्तर लो फ्लड में पहुंच गया है। बैराज के वरिष्ठ जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बैराज से गंगा की डाउनस्ट्रीम में 77,233 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इसमें वृद्धि के साथ शनिवार की शाम को बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 1,18,621 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि बैराज पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात है। गंगा किनारे बने बंध पूरी तरह सुरक्षित है। गंगा के बढ़ रहे लगातार पानी पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें