फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में बंकर में छात्र काट रहे दिन-रात, खाने-पीने का भी संकट

विज्ञापन
यूक्रेन के खारकीब में बंकर में छिपे विद्यार्थी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
यूक्रेन में बंकर में छात्र काट रहे दिन-रात, खाने-पीने का भी संकट
विज्ञापन

बुलंदशहर/सिकंदराबाद। यूक्रेन में फंसे जिले के छात्र बंकर में दिन-रात गुजार रहे हैं। उनके सामने खाने-पीने का भी संकट गहराने लगा है। फोन पर बातचीत में उन्होंने बताया कि रात भर तेज धमाकों की आवाज डराती रही। अब ईश्वर से यही प्रार्थना है कि जल्द सुरक्षित अपने देश पहुंच जाएं। जिले के 20 से अधिक छात्र यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहे हैं।
यूक्रेन में फंसे सिकंदराबाद नगर के छात्र अनुराग सैनी के पिता संदीप सैनी, आकाश सैनी के पिता जयप्रकाश सैनी और मुकुल गोयल के पिता अमित गोयल ने बताया कि शनिवार की सुबह उनकी व परिवार के लोगों की अपने बच्चों से फोन पर बात हुई। इन छात्रों से परिजनों ने जब बात कराई तो उन्होंने बताया कि शुक्रवार की पूरी रात उनकी बंकर में दहशत में जागते हुए गुजरी। रातभर तेज धमाकों की आवाजें आती रही। वह पूरी तरह से डरे हुए हैं और अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। डर के कारण वह रात भर सो नहीं सके। अब उनके पास खाने, पीने का सामान भी समाप्त होने लगा है। हमलों के चलते बाजार पूरी तरह से बंद है। जिससे खाने पीने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। परिजन भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दिए।
विज्ञापन

नगर के शास्त्री नगर निवासी छात्रा निहारिका ने बताया कि जहां पर रूस का हमला हो रहा है, वहां से वह करीब 400 किलोमीटर दूर है। अब उसके पास पैसे नहीं हैं और खाने का भी संकट गहराने लगा है। इशिका कठेरिया ने बताया कि बंकर में रात भर दोस्तों के साथ रहने के बाद भी डर लगा रहा। अब तो यह आस है कि किसी तरह यहां से निकल जाए।
छात्रों ने भारत का झंडा लगाकर रोमनिया बॉर्डर की ओर किया रुख
नरौरा। नरौरा की अणुविहार कालोनी निवासी छात्र तुषार पांडेय व विलय वार्ष्णेय एवं अदिति ठाकुर वहां फंसे हुए हैं। ये सभी यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में हैं। नरौरा परमाणु संयंत्र में कार्यरत जितेन्द्र पांडेय के पुत्र तुषार पांडेय यूक्रेन के ओडेसा में एमडी फिजीयिन के छात्र हैं। जितेन्द्र पांडेय ने बताया कि शनिवार को दोपहर में उनकी बेटे तुषार से फोन पर बात हुई। तुषार ने बताया कि यूक्रेन में स्थिति काफी खराब है। तेज धमाकों व गोलियों की आवाज आ रही है। भारतीय दूतावास ने यूक्रेन के ओडेसा से करीब 50 छात्रों को रोमनिया बार्डर की ओर यात्री बस के द्वारा भेजा है। बस पर स्टूडेंट्स ऑन बोर्ड लिख कर आगे भारतीय ध्वज लगाया है। छात्रों द्वारा 15600 रुपये में यात्री बस को हायर किया गया है। रोमानिया बॉर्डर तक पहुंचने में उन्हें करीब करीब 12 घंटे लगेंगे। छात्रों के बस में बैठने के दौरान एक हेलीकॉप्टर काफी देर तक बस के ऊपर आसमान में घूमा, जिससे छात्रों में दहशत पैदा हुई। लेकिन हेलीकॉप्टर की ओर से किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। लगभग दो सौ किलोमीटर को रास्ता तय करने के दौरान उनके वाहनों को कई जगह रोका गया। परिजनों ने भारत सरकार से मांग की है कि छात्रों के पास धनराशि समाप्त हो चुकी है। रोमानिया बार्डर पर इंडियन एंबेसी छात्रों को रिसीव कर उनकी व्यवस्था करे।
एसडीएम ने छात्रों के परिजनों से की मुलाकात
बुलंदशहर-सिकंदराबाद। सिकंदराबाद एसडीएम ने यूक्रेन में फंसे नगर के भाटियावाडा निवासी छात्र अनुराग सैनी के पिता संदीप सैनी, रोडवेज बस स्टैंड के सामने निवासी छात्र आकाश सैनी के पिता जयप्रकाश सैनी, वैद्यवाडा निवासी छात्र मुकुल गोयल के पिता अमित गोयल से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने छात्राओं के परिजनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनकी सकुशल वापसी का आश्वासन दिया। बताया कि विदेश मंत्रालय छात्रों के संपर्क में है और सकुशल वापसी के प्रयास में जुटा हुआ है। छात्रों के देश लौटने पर जिला प्रशासन उन्हें उनके घर तक सकुशल पहुंचाएगा। दूसरी ओर डीएम सीपी सिंह ने छात्रों के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
लक्ष्मीराज ने छात्रों की सकुशल वापसी को रक्षामंत्री से की मुलाकात
सिकंदराबाद। विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े ठाकुर लक्ष्मीराज सिंह ने यूक्रेन में फंसे छात्रों की सकुशल वापसी के लिए दिल्ली पहुंच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। रक्षा मंत्री ने उन्हें छात्रों की सकुशल वापसी के लिए आश्वस्त किया। रक्षामंत्री से मिलने वालों में कर्मवीर सिंह, दुष्यंत सिंह ,डॉ नवीन राजपूत आदि रहे।
यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से मिलीं एसडीएम
गुलावठी। एसडीएम सदर मोनिका सिंह शनिवार को यूक्रेन में फंसे गुलावठी के चार छात्रों के परिजनों से मिली। एसडीएम सदर मोहल्ला पीरखां निवासी छात्र ओसामा के पिता हाजी मौहम्मद आरिफ, मौ.हंजला के परिजन वरीस कुरैशी, हाजी रहीस एवं मौहल्ला बुद्धेखां निवासी जैद एवं फरहान के परिजनों सईद व इरफान से मिलीं। उन्होंने परिजनों को एक वेबसाइट बताई जिस पर वह यूक्रेन से संबंधित तथा छात्रों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। एसडीएम ने परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार छात्रों की सकुशल वापसी के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

- डीएम ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर डीएम सीपी सिंह ने यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। साथ ही एक कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया है।
- अभिभावकों के लिए जिले के कंट्रोल रूम का नंबर- 05732-282855 व 9045098175
- एडीएम एफआर-बुलंदशहर- 9454419072
- ईमेल- ddmabul@gmail.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें