फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता के लिए निकाली महारैली

Tue, 25 Oct 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम व सीओ। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
तहसील प्रशासन ने मंगलवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महारैली निकाली। इसमें छात्र-छात्राओं सहित, सामाजिक संगठनों, के करीब दो हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। रैली एमएस इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। इस अवसर पर मतदाता पंजीकरण मेले का भी उद्घाटन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए भी मतदाताओं को जागरूक किया।
विज्ञापन


रैली को डीएम ने संबोधित किया। मंगलवार को एसडीएम कन्हई सिंह, सीओ यशवीर सिंह ने नगर के एमएस इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली मंे क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ भारत विकास परिषद, भारत विकास परिषद संस्कार शाखा, रोटरी क्लब, लाइंस क्लब, व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओ सहित 2000 से अधिक लोगों ने रैली में भाग लिया।

रैली नगर के बाल्मिकी बस्ती, अंसारयान, गुलावठी रोेड, जीटी रोड, चौधरीवाडा, वैधवाडा, बड़ा बाजार, कबाडी़ बाजार से होते निकली।  छात्र-छात्राओं ने एसएस इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एसडीएम कन्हई सिंह, सीओ यशवीर सिंह, तहसीलदार हीरालाल, नायब तहसीलदार वेदप्रकाश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसमएस इंटर कॉलेज में मतदाता पंजीकरण मेला भी आयोजित किया गया।  रैली मे ं डीएम ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से वोट बनवाने की अपील के साथ-साथ मतदाताओं से मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें