क्षेत्र के गांव ख्वासपुर में मंगलवार दोपहर बाद दो बजे करीब 100 बीघा जमीन में रखे 70 बौंगी-बिटोरों में आग लग गई। गर्मी और तेज हवा के चलते आग ने अपना तांडव दिखाना शुरू किया। आग बुझाने को ग्रामीण और पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
दो फायर बिग्रेड भी आग बुझाने पहुंची और देर शाम तक आग बुझने के बाद ही सभी ने राहत की सांस ली। आग लगने से ग्रामीण कमल, नरेंद्र, गंगासरन, मुकेश, हरिशंकर, चंद्रभान, जयप्रकाश, मूला, कंछिद, जय सिंह, प्रवेश, कपिल, विनोद और महेंद्र आदि करीब 50 लोगों के बौंगी-बिटोरे जलकर राख हो गए।