पिछले साल मीट कारोबारी के चालक से 3.10 करोड़ की लूट के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गाजियाबाद जेल से रिमांड पर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लूट के रुपये में 52 हजार रुपये बरामद किया है। आरोपी भाई की गिरफ्तार करने में नाकाम रही है।
एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि 9 सितंबर 2015 को बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे मीट कारोबारी के चालक खलील को गोली मारकर मूंडाखेड़ा चौराहे के पास लूट लिया गया था। लुटेरे 16 लाख रुपये लेकर भागने में सफल हो गए थे। बाकी की रकम झाड़ियों से बरामद किया गया था।
घटना के करीब 20 दिन बाद पुलिस ने आमिर पुत्र सईद, जहीर पुत्र बाबू, जावेद पुत्र मुस्ताक, अरशद पुत्र रफीक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दानिश पुत्र अनवर और इसका भाई अनस फरार थे।
एसपी देहात ने बताया कि दानिश को गाजियाबाद पुलिस ने लूट के मामले में 20 दिन पहले जेल भेज दिया था। पुलिस ने बी वारंट के तहत दानिश को गाजियाबाद जेल से रिमांड पर लिया।