फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 20,166 किशोरों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन 20,166 किशोरों को लगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए किशोर-किशोरियों का सोमवार से टीकाकरण शुरू हो गया। मंगलवार को दूसरे दिन 20,166 किशोरों को टीका लगा। जिले के 81 केंद्रों समेत अधिकांश स्कूलों में छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया।
किशोर-किशोरियों को टीका लगने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा आधे घंटे तक निगरानी में रखा गया। साथ ही पैरासिटामोल की दो-दो गोलियां भी दी गईं। नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में टीका लगने के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई। जिसकी सूचना पर स्वास्थ्य अफसर मौके पर पहुंचे। डिप्टी सीएमओ डॉ. बलराज ने बताया कि छात्रा घर से कुछ खाकर नहीं आई थी। टीका लगने के दौरान उसे थोड़ी घबराहट हो गई। वह बिलकुल स्वस्थ है। टीका लगवाने से पूर्व सभी आयु वर्ग के लोग खाना खाकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
15 से 18 आयु वर्ग समेत अन्य आयु वर्ग के लोग जो टीका लगवाने से वंचित हैं, वो जल्द टीका लगवा लें। 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर-युवाओं के टीकाकरण केंद्र पर न पहुंचने पर स्कूलों में जाकर भी टीकाकरण किया जा रहा है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें