फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: उमस भरी गर्मी में बिजली संकट के खिलाफ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर/ऊंचागांव। भीषण गर्मी के बीच तापमान में कमी आई है, लेकिन बिजली कटौती में कमी न होने के कारण लोग परेशान हैं। उमस भरी गर्मी और बिजली कटौती से लोग पसीने से तर हो रहे हैं। रात के साथ दिनभर बिजली की ट्रिपिंग उमस भरी गर्मी को दो गुना कर रही है। इससे परेशान किसानों ने शुक्रवार को ऊंचागांव उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते हुए समस्याओं को दूर करने की मांग की।



भीषण गर्मी के मौसम में बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। समस्या के समाधान के लिए पहले अधिकारी दावे कर रहे थे कि तापमान में कमी आने पर समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन करीब पांच डिग्री तापमान कम होने के बाद भी बिजली कटौती कम नहीं हो रही है। इसके चलते उमस भरी गर्मी में बिजली न होने से लोग पसीने से तर हो रहे हैं। स्थिति यह है कि नगर के हाइडिल कॉलोनी, वलीपुरा, डीएम रोड, चांदपुर रोड, नीमखेड़ा, अनूपशहर अड्डा, चांदपुर रोड, यमुनापुरम, सब्जी मंडी, अंसारी रोड, वलीपुरा समेत अन्य बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में रात भर बिजली की आंख मिचौली के चलते लोग परेशान रहे। बिना बिजली के भीषण गर्मी में घरों की छतों पर सोने के लिए लोगों को मच्छरों के आतंक से परेशान होना पड़ा। नगर व देहात के साथ औरंगाबाद, जहांगीराबाद, खुर्जा, सिकंदराबाद, स्याना, डिबाई, छतारी, पहासू, खानपुर, बुगरासी, बीबीनगर, ऊंचागांव, जहांगीरपुर समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। ऊर्जा निगम के चीफ इंजीनियर सैयद अब्बास रिजवी ने बताया कि तापमान में कमी होने के बाद बिजली की कटौती कम हुई है। इसमें और सुधार किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को बेहतर बिजली सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों ने प्रदर्शन कर जेई को सौंपा ज्ञापन

शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र ऊंचागांव पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री जगवीर सिंह भाटी के नेतृत्व में ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने मांगों को पूरा करो के नारे लगाते हुए बिजली कटौती से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान जगवीर सिंह भाटी ने कहा कि निजी नलकूपों का बिजली बिल बिना शर्त के माफ किए जाएं व घरेलू उपभोक्ताओं के 300 यूनिट तक का बिल माफ किया जाए। साथ ही निजी नलकूपों पर मीटर लगाने बंद किए जाएं, लगाए गए मीटरों को हटाया जाए, घरेलू उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाने बंद किए जाए। चेतावनी दी कि यदि बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो संगठन के पदाधिकारी सड़कों पर प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान रामभूल सिंह, रामानंद सिंह, रामकेश सिंह, ब्रजपाल सिंह, दानवीर सिंह, रामेश्वर सिंह, योगेन्द्र बंसल, धर्मेन्द्र बंसल मौजूद रहे।



पिछले 24 घंटे में बिजली कटौती की स्थिति

क्षेत्र


कटौती

बुलंदशहर

03-04 घंटे

सिकंदराबाद

04-06 घंटे

खानपुर


06-08 घंटे

स्याना


06-08 घंटे

छतारी


08-10 घंटे

सलेमपुर

08-10 घंटे

शिकारपुर

06-08 घंटे

पहासू

08-10 घंटे

चोला


06-08 घंटे




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें