फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: निर्देश जारी, चार अगस्त तक वेबसाइट पर अपलोड करें प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से जल्द ही सत्र 2024-25 के लिए एलएलएम में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए छात्र-छात्राओं को चार अगस्त तक सीसीएसयू की वेबसाइट पर प्रमाणपत्र अपलोड करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सरस्वती लॉ कॉलेज शिकारपुर के प्राचार्य विनोद कुमार ने बताया कि एलएलएम में सीसीएसयू की ओर से जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले सीसीएसयू ने वेबसाइट पर प्रमाणपत्र अपलोड करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए सीसीएसयू ने वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in जारी की है। इस पर जाकर छात्र दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट, एलएलएम, बीएएलएलबी और बीकॉम एलएलबी की मार्कशीट, मूल निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और ईडल्यूएस सर्टिफिकेट अपलोड कर दें। यह सभी प्रमाणपत्र चार अगस्त तक हरहाल में अपलोड करने हैं। इसके लिए अपनी लॉगइन आईडी व पासवर्ड का भी प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो छात्र वेबसाइट पर प्रमाणपत्र अपलोड नहीं करेंगे। उनके लिए मेरिट लिस्ट तैयार नहीं की जाएगी। यह प्रमाणपत्र उन छात्र-छात्राओं को देना होगा, जो गत 29 जून को एलएलएम प्रवेश के लिए हुई परीक्षा में भाग लेने और आवेदन के समय एलएलबी, बीएएलएलबी और बीकॉम एलएलबी का अंतिम परीक्षाफल जारी न होने के कारण से अपना विवरण नहीं दे पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें