फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बैंकों में जाकर रुपये चोरी करने वाली दो महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। पुलिस ने बैंको में जाकर लोगो की जेब व थैले काटकर रुपये चोरी करने वाली दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी किए गए 39,200 रुपये व ब्लेड के टुकड़े बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों महिलाओं का चालान किया है।
विज्ञापन

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के नाम कुंती निवासी ग्राम गुलखेड़ी थाना बोडा जनपद राजगढ़ भोपाल मध्य प्रदेश व रिहाना निवासी कड़िया थाना बोडा जनपद राजगढ़ भोपाल मध्य प्रदेश है।
उन्होंने बताया कि आरोपी महिलाएं अपनी साथी महिलाओं के साथ मिलकर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो के बैंको में जाकर वहां रुपये जमा करने व निकालने वाले सीधे साधे लोगो को निशाना बनाकर ब्लेड से उनकी जेबे व थैले काटकर रुपये चोरी करतीं थीं। सीओ ने बताया कि कुंती व रिहाना पर गुलावठी, सिकंदराबाद व खुर्जा में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें