फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
मुठभेड़ के घटना स्थल पर पड़ी बदमाश की बाइक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। मुठभेड़ के बाद कोतवाली देहात पुलिस ने गोकशी के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गोकशी के औजार भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।


एएसपी ऋजुल ने बताया कि रविवार रात को कोतवाली देहात पुलिस और स्वॉट टीम अनूपशहर रोड के गांव भाईपुरा पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। जब आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक लेकर वापस भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया तो गांव हजरतपुर से पहले बाग के पास आरोपियों की बाइक फिसल गई। इसके बाद आरोपियों ने खुद को घिरता देखकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बदमाशों की पहचान आबिद निवासी यासीनगढ़ी डासना थाना वेव सिटी गाजियाबाद और रहीस निवासी गांव राजपुर थाना सिंभावली हापुड़ के रूप में हुई है। दोनों घायलों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, एक बाइक, एक मोबाइल व गोकशी के औजार बरामद किए हैं। एएसपी ने बताया कि चार अगस्त को कोतवाली देहात के एक बाग में की गई गोकशी की घटना में आरोपी शामिल थे। दोनों बदमाशों का प्राथमिक उपचार के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें