फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 24 घंटे में बुखार से गईं तीन और जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद/डिबाई/बुलंदशहर। जिले में बुखार से लगातार मौत हो रही है। अब 24 घंटे में बुखार से पीड़ित एक मासूम बच्ची व दो किशोर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार को भी जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी चिकित्सालय, निजी अस्पताल व झोलाछाप के यहां लोग उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन


औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव इलना निवासी संदीप कुमार ने बताया की उनकी सात वर्षीय पुत्री हैजल को गत चार दिन पूर्व बुखार हुआ था। परिजनों ने बुलंदशहर के एक चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक की सलाह पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पिता संदीप ने बताया कि मंगलवार दोपहर उपचार के दौरान हैजल ने दम तोड़ दिया। सीएचसी जहांगीराबाद प्रभारी डॉ. आशीष मुद्गल ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। वहीं, गांव चरौरा मुस्तफाबाद निवासी चंद्रपाल सिंह का कहना है कि उनके 16 वर्षीय पुत्र सोनू को चार दिन पूर्व बुखार आया। परिजनों ने उसका उपचार औरंगाबाद के निजी चिकित्सक से कराया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जेपी अस्पताल में ले जाया गया। सोमवार रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता चंद्रपाल सिंह और उनकी छोटी पुत्री सोनिया भी बुखार से पीड़ित हैं और दोनों का बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीएचसी लखावटी प्रभारी डॉ. हरेंद्र सिंह का कहना है कि बुधवार को गांव में शिविर लगवाया जाएगा।

उधर, डिबाई नगर के मोहल्ला बलदेव कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय अर्जुन पुत्र मुकेश कुमार 12वीं कक्षा का छात्र था। अर्जुन अलीगढ़ में अपनी बहन के यहां पढ़ाई कर रहा था। पिता मुकेश ने बताया कि तीन दिन पूर्व तेज बुखार आने पर निजी अस्पताल में उपचार कराया। प्लेटलेट्स कम होने के वजह से सोमवार रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




जिले में सिर्फ दो लोगों की हुई मौत

विभाग ने सिर्फ दो मौत डेंगू बुखार से होने की बात स्वीकार की है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नज्जार अहमद ने बताया कि 29 अगस्त को अरनियां के क्योली खुर्द निवासी 18 वर्षीय शालू व 23 सितंबर को बीबीनगर के इकलैंडी निवासी 61 वर्षीय महिला सुमन की डेंगू बुखार से मौत हुई हैं। शेष मौत अन्य बीमारी के चलते हुई हैं।



जिला अस्पताल में बुखार के छह मरीज भर्ती, 417 ने कराई जांच

जिला अस्पताल में प्रतिदिन बुखार से पीड़ितों की लाइन लगी हुई है। मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी में बुखार पीड़ितों की लाइन लगी रही। फिजिशियन डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि ओपीडी में बुखार के 417 मरीजों का प्राथमिक उपचार करने के साथ जांच करवाने को कहा है। साथ ही छह गंभीर मरीजों को भर्ती करवाया गया।



जिले में सिर्फ दो मौत डेंगू बुखार से हुई हैं। शेष अन्य मौत अन्य बीमारी के चलते हुई हैं। मौत होने की सूचना पर टीम को लगातार भेजा जा रहा है। संबंधित स्थानों पर बुधवार को टीम भेजकर जांच व शिविर लगवाया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें