फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मुठभेड़ के बाद तीन गोकश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। अरनिया और खुर्जा कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोकशी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ चार दिन पहले अरनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार बदमाशोंं के पास से पुलिस ने बाइक, तमंचे और पशु कटान में प्रयोग होने वाले उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन


एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि मंगलवार रात को अरनिया थाना पुलिस टीम नायसर गांव के पास रजवाहे पर संदिग्ध लोगोंं की चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग आ रहे थे, जिनको पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार वापस मुड़कर बलराऊ गांव की ओर भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों को पीछा किया तो भागते हुए बदमाशोंं की बाइक बंबा के किनारे उतर गई और वह गिर गए।
पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश अफजाल और अकरम के पैर में गोली लगी और दोनों वहीं गिर गए। एक बदमाश वहां से भाग गया। इसकी सूचना वायरलेस पर दी गई। वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही खुर्जा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी। खुर्जा कोतवाली पुलिस ने उस्मापुर बंबे के पास एक संदिग्ध युवक को आते देख। पुलिस को देखते ही युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल होकर वहीं गिर गया।
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अकरम, अफजाल और जुल्फिकार निवासी गांव रामपुर शाहपुर, थाना चंडौस, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। गिरफ्तार बदमाशों ने 30 अगस्त की रात को बलराऊ गांव के जंगलों में गोकशी की घटना को स्वीकार किया। आरोपी अफजाल के खिलाफ पूर्व मेंं चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें