बिजनौर में प्रदेश सम्मेलन में शामिल जिले के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापार
बुलंदशहर। बिजनौर में रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर के व्यापारी शामिल हुए। सम्मेलन में जिले के तीन व्यापारियों को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल करने की घोषणा हुई।
मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुख्य चुनाव अधिकारी एसके सक्सेना ने बताया कि 14 सितंबर को बिजनौर में मंडल का प्रदेश सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह एवं राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के 36 जिलों के प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बुलंदशहर से जिलाध्यक्ष नरेश गोयल एवं जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए। बताया कि जिले के विश्व आनंद शर्मा, राजीव बंसल एवं महेश कुमार मित्तल को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया।